फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers' protest continues for the fifth day

Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

Sat, 08 Nov 2025 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Asha workers' protest continues for the fifth day
फरेंदा। बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं और संगिनी का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। यह धरना 3 नवंबर सोमवार को शुरू किया गया था। एक बार फिर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को दोहराया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरुन निशा ने बताया कि मुख्य मांगों में बकाया मानदेय का भुगतान, निश्चित मानदेय तय करना और राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त करना है। यह आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जारी है। कार्यकर्ताओं ने प्रसव संबंधी कार्यों को छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार किया है। बृजमनगंज ब्लॉक अध्यक्ष रीता देवी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग उनसे दिन-रात काम लेता है। आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड से लेकर सभी ऑनलाइन कार्य कराए जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल 2,200 रुपये मानदेय दिया जाता है। रीता देवी ने सरकार से 20,000 रुपये मानदेय करने की मांग की। धरने में हेमलता, गीता देवी, मीरा पासवान, आशा देवी, पूजा, विद्या देवी, नेहा, सुरेखा, ममता और पूनम सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed