फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ASHA workers demonstrated regarding their demands

Maharajganj News: मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2024 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers demonstrated regarding their demands
महराजगंज। मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान नहीं होने से कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रीड़ की हड्डी कही जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को कार्य के बदले मिलने वाली धनराशि को एक निश्चित मानदेय के रूप में दिया जाए। अन्य राज्यों में आशा कार्यकर्ताओं को एक निश्चित मानदेय दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहता है। ऐसी स्थिति में हम आशा को अपने परिवार का भरण पोषण करना काफी दुश्वार हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने आशा व आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। साथ ही 18 हजार रुपये मानदेय की मांग की। साथ ही परिवार आयुष्मान कार्ड बनवाने, दुर्घटना बीमा 10 लाख करने के साथ ही बीमा प्रमाण पत्र देने की मांग की। इस दौरान साधना मिश्रा, रीता तिवारी, सुमन, ममता, गायत्री मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed