{"_id":"5c461da6bdec2208d27b0a33","slug":"asha-workers-demanded-from-the-government-honorable","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगा मानदेय
Tue, 22 Jan 2019 12:59 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगा मानदेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। प्रोत्साहन राशि की बजाय मानदेय देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय देने की व्यवस्था अब तक लागू नहीं की गई। चार माह बीत जाने के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि इंतजार करते - करते आशा कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है और मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कियाजाएगा। यह चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ने पर आशा कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन भी करेंगी। इस मौके पर साधना मिश्रा, रीता तिवारी, मीरा देवी, संध्या देवी, विमला, सरस्वती, शकुंतला, मंजू, हिना पासवान, पूनम, ज्ञांती, रामसवारे, जयराम भारती, राजू चौधरी, प्रमोद आदि मौजूद रहे।