फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha and ANM did not reach on time, summoned

समय से नहीं पहुंचीं आशा व एएनएम, जवाब-तलब

Thu, 15 Sep 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Asha and ANM did not reach on time, summoned
समय से नहीं पहुंचीं आशा व एएनएम, जवाब-तलब
विज्ञापन

महराजगंज। टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सूची अधूरी होने के साथ आशा के पास डायरी भी नहीं थी। शहर के सेंटर पर एक एएनएम केंद्र पर नहीं पहुंची थीं। लिहाजा आशा और एएनएम से जवाब-तलब किया गया है।
यह बात सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कही। वह बुधवार को नियमित टीकाकरण के तहत लगे सत्रों की जांच कर रहे थे। उन्होंने बताया कि परासखाड़ के विजयपुर टोले पर टीकाकरण केंद्र की जांच की गई। इस दौरान यहां आशा की सूची अपडेट नहीं थी। आशा डायरी भी ठीक ढंग से नहीं भरी गई थी। ऐसे में आशा को चेतावनी देते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूनिसेफ के डॉ. अनिल तोमर द्वारा शहर के पटेल नगर में टीकाकरण स्थल की जांच की तो यहां 10: 30 बजे तक एएनएम टीकाकरण स्थल पर नहीं पहुंची थी जिससे एएनएम से जवाब-तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए सभी आशा एएनएम को समय से उपस्थित होकर अपने दायित्व निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed