फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   As their condition became critical, both were referred to the District Hospital, Maharajganj.

Maharajganj News: मां और तीन साल की बेटी खौलते तेल से झुलसी

Fri, 30 Oct 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
As their condition became critical, both were referred to the District Hospital, Maharajganj.
परतावल। क्षेत्र के कोटवा ग्राम सभा में बृहस्पतिवार सुबह मछली फ्राई करते समय हुए हादसे में मां और उसकी तीन साल की बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। मछली पलटते समय अचानक तेल भड़क उठा और कड़ाही में खौलता तेल महिला और उसकी गोद में मौजूद बच्ची के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

परिजन दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परतावल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोटवा निवासी साजिदा (27) बृहस्पतिवार सुबह घर में मछली फ्राई कर रही थीं। इस दौरान उनकी तीन वर्षीय बेटी फातिमा भी गोद में थी। बताया जा रहा है कि मछली पलटते समय अचानक तेज आवाज हुई और तेल उछलकर मां-बेटी के ऊपर गिर गया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। मां और बेटी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को झुलसी हालत में तत्काल सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। हादसे से परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed