फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   As soon as Tadka was killed, the pandal resounded with chants of Lord Shri Ram.

Maharajganj News: ताड़का वध होते ही प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पंडाल

Mon, 29 Sep 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
As soon as Tadka was killed, the pandal resounded with chants of Lord Shri Ram.
नौतनवा। नगर के पड़ाव में श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन में शनिवार को मुनि आगमन से लेकर ताड़का वध की प्रस्तुति की गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन


कलाकारों ने प्रस्तुत किया कि ताड़का के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार जाकर कहते हैं कि एक राक्षसी से पूरा समाज भयभीत है। वह जप, तप और यज्ञ इत्यादि भी नहीं करने देती। यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मैं लेने आया हूं। राजा दशरथ दुखी हो जाते हैं और राम-लक्ष्मण के कोमल होने का हवाला देते हुए उन्हें भेजने से मना कर देते हैं। दशरथ और विश्वामित्र के बीच बढ़ते क्रोध के दौरान ही वशिष्ठ मुनि पहुंच जाते हैं और राजा दशरथ को समझाते हुए राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ विदा कर देते हैं। रास्ते में ही भगवान राम ताड़का का वध कर देते हैं। मंचन देख प्रभु के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठता है। कमेटी के अध्यक्ष लालमन जायसवाल एवं संरक्षक राजाराम जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, राजेश लोहिया, शिवकुमार शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, रामरूप, कमलेश अग्रवाल, विनोद पटवा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed