{"_id":"68ed06fcc85da3ff2f0811ba","slug":"as-soon-as-ravanas-effigy-was-burnt-jai-shri-ram-echoed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-161772-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रावण का पुतला दहन होते ही गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रावण का पुतला दहन होते ही गूंजा जय श्रीराम
Mon, 13 Oct 2025 07:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को रामलीला मेले का आयोजन किया गया। देर शाम रावण का पुतला दहन किया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या पहुंचे तो पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद बाद प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी का जगह-जगह स्वागत किया गया।
रामलीला मेले की शुरुआत दोपहर में ठाकुर द्वारा परिसर के महंत दिवाकर शुक्ल ने प्रभु रामचंद्र व सीता की आरती उतार कर किया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने श्रीराम व सीता का पूजन कर जय श्रीराम के नारे लगाए और झांकी के साथ नगर भ्रमण कर रामलीला पड़ाव पर पहुंचे। जहां रामलीला मेला की शुरुआत हुई। इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के जीवन का अयोध्या से आए युवा कलाकारों ने सजीव मंचन किया।
इसमें लक्ष्मण व मेघनाद की लड़ाई, मूर्छित लक्ष्मण की जान बचाने के लिए हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी ले आना, कुंभकरण व मेघनाद का वध सहित राम व रावण की कई चक्रों में लड़ाई का प्रमुख रूप से जीवंत मंचन किया गया। देर शाम रावण का वध कर उसके पुतले के दहन के बाद रामलीला का समापन हो गया।
विज्ञापन
श्रीराम, सीता को लेकर अयोध्या पहुंचे तो पूरा पांडाल श्रीराम के जयकारों से गुंज उठा। इस अवसर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, रूपनरायन जायसवाल, नटवर गोयल, योगेंद्र यादव, जयप्रकाश गौंड मौजूद रहे।