फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Artists presented cultural programs and won accolades

Maharajganj News: कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

Thu, 26 Jun 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Artists presented cultural programs and won accolades
निचलौल। क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर के करीब सीमावर्ती गांव बैठवलिया में बुधवार की रात असहाय बच्चों की मदद के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह ने की।
विज्ञापन


सीमावर्ती क्षेत्र के युवा कलाकारों की ओर से बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। इस दौरान कुंदन मद्धेशिया ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन..., अमर अंजन ने हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह...गीत प्रस्तुत कर सबको झुमा दिया। करीना पासवान ने प्रभु भक्ति की महिमा बताकर लोगों के हृदय में भगवान के प्रति प्रेम जागृत कर दी।
विज्ञापन

इसी तरह पप्पू गौतम ने जिंदगी के सफर में बहुत कांटा बा... गीत प्रस्तुत कर जिंदगी की सच्चाई बताने का कार्य किया। कार्यक्रम में नमन यादव, जीवन कुमार, पीहू श्रीवास्तव, खुशी शर्मा ने भी बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। समाजसेवी चंद्रेश शास्त्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उमाशंकर पाल, नंदकिशोर मोदनवाल, बृजेश जायसवाल, मंजू जायसवाल, दुष्यंत सिंह, अमन पाल, विशाल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed