फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arrival of Deputy Chief Minister today

Maharajganj News: कोल्हुई में उप मुख्यमंत्री का आगमन आज

Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Arrival of Deputy Chief Minister today
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी व पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/कोल्हुई। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज परसौना के प्रांगण में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन होगा। मंगलवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व एसडीएम मदन मोहन वर्मा ने जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। उधर, उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम बुधवार को 11:50 बजे हेलीकाॅप्टर से आदर्श इंटर काॅलेज परसौना कोल्हुई बाजार में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद निर्माणाधीन एवं विकासशील परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 1:10 बजे हेलीकाॅप्टर से संतकबीरनगर में कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed