{"_id":"602032908ebc3e6ffe794d3f","slug":"arrest-maharajganj-news-gkp38386704","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के दस्तावेज पर नौकरी करने का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के दस्तावेज पर नौकरी करने का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

परसा मलिक थानों की पुलिस ने पेडारी चौराहे से पकड़कर जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां(महराजगंज)। दूसरे के दस्तावेज के सहारे शिक्षक की नौकरी करने के आरोपित को परसा मलिक थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी नौतनवां तारकेश्वर पांडेय की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दस्तावेजों में कूटरचित तरीके से छेड़छाड़ करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी।
गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के गांव रानीडीहा निवासी हीरालाल मौर्य गोरखपुर जनपद के अहलदादपुर निवासी लवकुश कुमार की मार्कशीट के सहारे नौकरी कर रहा था। शिकायत के आधार पर जांच की गई तो मामला सही पाया गया। बीईओ की तहरीर पर पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे तलाश रही थी। वर्ष 2009 में बरगदवा थाना क्षेत्र के सिहाभार गांव के कचरिहवा प्राथमिक विद्यालय में तैनाती मिली थी। वहां से स्थानांतरित होकर वर्ष 2014 में रेहरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनाती मिली।
सीओ अजय सिंह ने बताया कि आरोपित हीरालाल मौर्य को रविवार को मुखबिर की सूचना पर परसा मलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां उसे जेल भेज दिया गया।