{"_id":"645e8d2c09e91626f507c734","slug":"arrest-in-wine-pedler-maharajganj-news-c-7-1-162786-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिहार जा रही अंग्रेजी शराब, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिहार जा रही अंग्रेजी शराब, पुलिस ने किया बरामद
Sat, 13 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 13 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार रोड। मईल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लार रोड के पास से 197 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मईल एसओ पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में तस्कर शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने जब उक्त स्विफ्ट को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से शराब की 197 पैकेट फ्रूटी बरामद हुई। जिसकी लागत लगभग पचीस हजार है। मौके से पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। पकड़े गए तस्करों की पहचान अशोक कुमार ग्राम बाडरा थाना अजमल गोला पटना बिहार व दीपक कुमार लंका कछवा थाना गौरी चक पटना के रूप में हुई। एसओ संदीप सिंह ने बताया की शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन