फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Increase in number of patients suffering from cough and itching

आरोग्य मेला : खांसी और खुजली के मरीजों की बढ़ी तादाद

Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Increase in number of patients suffering from cough and itching
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में ज्यादातर खांसी और खुजली के मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जरूरी दवाएं देकर गर्म पानी के साथ साफ कपड़े पहनने की सलाह दी।
विज्ञापन

10:45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगी बाजार में डॉ. अधिदेव कश्यप अधीक्षक पनियरा मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज अनिल ने बताया कि खांसी की समस्या से परेशान है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले आया हूं। मरीज पिंटू ने बताया कि शरीर में खुजली हो गई है। इसके लिए इलाज के लिए इधर-उधर परेशान रहा। आरोग्य मेले में इलाज के लिए आया, जहां पर डॉक्टर की ओर से खाने के लिए कुछ जरूरी दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

12:15 बजे नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर में डाॅ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते मिलीं। मरीज विनीता ने बताया कि छह वर्षीय बेटे को बहुत तेज खांसी आ रही है। उसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई हूं। मरीज हुबली ने बताया कि शुगर की परेशानी है और एक सप्ताह से तेज खांसी आ रही है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। जहां पर महिला डाॅक्टर की ओर से सिर्फ खांसी की सिरप दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

1:20 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर में मरीजों का इलाज करते डॉ. संजय मिश्रा मिले। मरीज अंजोरिया ने बताया कि मुझे एक सप्ताह से तेज खांसी आने की परेशानी हैं। इसके साथ आंखें लाल हो गई हैं। आरोग्य मेले में इलाज के लिए आई हूं।

डॉक्टर ने कुछ जरूरी दवाएं दी है, लेकिन आंख की लाली काटने के लिए कोई ड्राप नहीं दिया गया। मरीज सुरेश ने बताया कि हमें शुगर की परेशानी के साथ खांसी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed