फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Crowd of cough and fever patients

आरोग्य मेला : खांसी-बुखार के मरीजों की भीड़

Mon, 24 Nov 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Crowd of cough and fever patients
पीएचसी हरपुर महंथ में डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ मरीजों का इलाज करते मिले।
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेला में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, खुजली, सिर दर्द और बदन दर्द से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे पीएचसी जहदा में डॉ. राकेश कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। यहां मिलीं सुनीता ने बताया कि वह एक सप्ताह से बुखार और खांसी जुकाम से पीड़ित हैं। कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में डॉक्टर ने दवाएं देकर गुनगुना पानी पीने की सलाह दी है। इसी केंद्र पर शैलेंद्र कुमार खुजली की समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से त्वचा संबंधी परेशानी हो रही है। आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने एंटीबायोटिक दवाएं और लगाने के लिए क्रीम दी। साथ ही सलाह दी कि संक्रमित कपड़ों को गर्म पानी में धोएं और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे पीएचसी सिसवा में डॉ. बीएन सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। बबीता ने बताया कि उसके छह वर्षीय बेटे को सांस फूलने और तेज बुखार की परेशानी है। डॉक्टर ने दवा देकर समझाया है कि यदि आराम न मिले तो बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराएं। सिसवा केंद्र पर अजय मौर्य ने बताया कि घुटने में कई दिनों से तेज दर्द हो रहा है। लेकिन केंद्र पर विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के कारण उपचार में दिक्कत हुई। चिकित्सक ने कुछ दवाएं दीं और सलाह दी कि यदि दर्द में आराम न मिले तो जिला अस्पताल में जाकर विस्तृत जांच कराएं।

दोपहर 1:22 बजे पीएचसी हरपुर महंथ में डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों की जांच कर रहे थे। सोनू ने बताया कि पूरे शरीर में दर्द और कमजोरी की शिकायत है। डॉक्टर ने दवाएं देकर आराम करने की सलाह दी है। इसी केंद्र पर सरिता भी सिर दर्द की समस्या को लेकर पहुंची थीं।
उन्होंने बताया कि उन्हेंा लगभग एक सप्ताह से सिर दर्द कर रहा है। आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने उन्हें दवा देकर कुछ दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed