{"_id":"60e49fec8ebc3eed417180e2","slug":"aro-appointed-in-blocks-for-nomination-maharajganj-news-gkp400913671","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के लिए ब्लॉकों में एआरओ नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के लिए ब्लॉकों में एआरओ नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के लिए ब्लॉकों में एआरओ नियुक्त
महराजगंज। आठ जुलाई को होने वाले क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर नामांकन की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने, मतदान व मतगणना के लिए जिले के सभी 12 ब्लॉकों में सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि पनियरा ब्लॉक में जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, परतावल ब्लॉक में तहसीलदार नरेश चंद, घुघली ब्लॉक में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, सदर ब्लॉक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, मिठौरा ब्लॉक में तहसीलदार राहुल देव भट्ठ, सिसवा ब्लॉक में एसडीएम प्रमोद कुमार, निचलौल ब्लॉक में अपर एसडीएम अविनाश कुमार, नौतनवां ब्लॉक में एसडीएम रामसजीवन, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम, फरेंदा ब्लॉक में उप जिला मजिस्ट्रेट अभय गुप्ता, बृजमनगंज ब्लॉक में बीएसए ओमप्रकाश यादव तथा धानी ब्लॉक में तहसीलदार वाचस्पति सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
तीन ब्लॉकों में बिके 10 नामांकनपत्र
महराजगंज। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर नामांकन दाखिल करने के लिए भले ही ब्लॉकों पर नामांकनपत्र की बिक्री शुरू हो गई हो, लेकिन मंगलवार को पहले दिन इसे खरीदने के लिए दावेदारों ने अधिक रुचि नहीं दिखाई। बुधवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक तथा बृहस्पतिवार को सुबह 11 तक नामांकनपत्र की बिक्री होगी। संभावना है कि बुधवार को नामांकनपत्रों की बिक्री होगी। पहले दिन 10 नामांकनपत्र बिके।
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत प्रद्युम्न प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को एक भी नामांकनपत्र नहीं बिका है। नौतनवां, घुघली, सिसवा, निचलौल, पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी प्रतिनिधि के मुताबिक इन ब्लॉकों में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकनपत्र नहीं खरीदा। मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक दो नामांकन पत्र बिके हैं। परतावल प्रतिनिधि के मुताबिक वहां पर भी दो नामांकन पत्र बिके हैं। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में छह नामांकन पत्र बिके हैं। पंच स्थानीय कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकनपत्र के लिए 400 तथा जमानत के रूप में 2500 रुपये जमा करना होगा। सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के लिए 800 रुपये तथा जमानत के रूप में 5000 रुपये देने होंगे।