फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   archivement of yuth became a source of inspiration

प्रेरणास्रोत बनी युवाओं की उपलब्धियां, कम उम्र में बड़ा धमाल

Tue, 11 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
archivement of yuth became a source of inspiration
प्रेरणास्रोत बनी युवाओं की उपलब्धियां, कम उम्र में बड़ा धमाल
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद के अदर्शों पर चलकर देश के लिए कुछ नया करने का संकल्प लेते हैं युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय युवा दिवस बुधवार को है। इस दिन युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर देश के लिए कुछ नया और बेहतर करने का संकल्प लेते हैं। साथ ही दूसरों को भी रास्ता दिखाते हैं। यह युवा पूरी तरह से ऊर्जा से भरे हुए हैं, जिनकी मेहनत से सारा जहां रोशन हो रहा है। जानते हैं, उन युवाओं के बारे में जिन्होंने कम उम्र में बड़ा धमाल किया है। हर जगह यही युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। किसी ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद की तो किसी ने युवाओं को विविध गतिविधियों से जोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की। जिले में ऐसे युवाओं की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
महराजगंज नगर पालिका के सुभाष नगर मोहल्ले के रहने वाले नवनीत शुक्ला आज युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए एवं रोहिल खंड विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल कर बरेली में एक महाविद्यालय में अतिथि प्रवक्ता हैं। 28 साल की उम्र में सामाजिक कार्यों से इनका गहरा नाता है। कोरोना काल में रक्तदान करने के साथ ही कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा का व्यवस्था भी किए। नवनीत ने बताया कि छोटी बहन इंजीनियर आकांक्षा शुक्ला के साथ टीम 12 का गठन कर लगातार चार वर्षों में प्रति वर्ष औसतन हजार यूनिट का रक्तदान कराया। सेवा के क्षेत्र में देश भर में वृहद 1400 लोगों का सक्रिय समूह चलाया जा रहा है। कई सहयोगी डॉक्टर्स के माध्यम से निशुल्क टेलीमेडिसिन की व्यवस्था बनाई है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय वीपी दीक्षित मेमोरियल बुक ऑन व्हील्स नाम से चलती फिरती लाइब्रेरी का संचालन होता है, जिसमें 800 से ज्यादा किताबें हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। बाल शिक्षा के लिए क्राउड फंडिंग के माध्यम से पठन पाठन सामग्री और क्रीड़ा सामग्री का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

शिव प्रसाद शुक्ला आंबेडकर नगर मोहल्ले के रहने वाले हैं। यह सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, रंगकर्मी व पेशे से अधिवक्ता हैं। सामान्य परिवार में पले बढ़े शिव प्रसाद ने महज 27 साल की उम्र में ढेर सारी उपलब्धियां अपने नाम कर ली है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए, एमए, एलएलबी व इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी में द्विवर्षीय डिप्लोमा की डिग्री हासिल की। उन्होंने बताया कि यूथ पावर एसोसिएशन नाम से युवाओं का एक समूह बनाकर युवा विकास, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण व कैंसर जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेहतर कार्य की बदौलत युवा ग्राम मित्र सम्मान ( राष्ट्रीय ), दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वर्ण पदक सम्मान, संजोगता महाजन मेमोरियल अवार्ड फ़ॉर यूथ (राज्य स्तरीय), पूर्वांचल युवा सम्मान, यूथ आइकॉन अवार्ड मिल चुका है। मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मान मिल चुका है। उन्होंने बताया कि युवाओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का सहारा लिया जाता है। देशभर के विभिन्न क्षेत्रों 100 से अधिक युवाओं को जोड़कर टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से सामाजिक कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed