फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aprentice Mela on 30 may

अप्रेंटिसशिप मेला 30 मई को, लाभ उठाएं युवा

Tue, 24 May 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aprentice Mela on  30 may
अप्रेंटिसशिप मेला 30 को, लाभ उठाएं युवा
विज्ञापन

महराजगंज। तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक बनाने के लिए 30 मई को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माधोनगर में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। मेले में प्रतिभाग कर युवा जहां अपनी तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित करेंगे, वहीं, चयनित होकर स्वयं व परिवार की मुश्किलों को भी कम करने पर बल देंगे।
शासन की ओर से युवाओं को रोजगार परक बनाने के लिए 30 मई को अप्रेंटिस मेला का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में जिला प्रशासन, सेवायोजन विभाग व सूक्ष्म एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयों को मिलकर इसे सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य है कि लोक निर्माण विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग, विद्युत निगम व अन्य संबंधित विभाग व संस्थान पात्र अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस के रूप में मौका दें। पंजीकृत सर्विस सेंटर, जल जीवन मिशन समेत अन्य निजी क्षेत्रों के लोग भी इसमें हिस्सा लेते हुए युवाओं के अधिक से अधिक चयन पर बल देेना सुनिश्चित करें। अप्रेंटिसशिप के दौरान संबंधित संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों को न्यूनतम सात हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिसमें 1500 रुपये केंद्र व 1000 रुपये राज्य सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन

आवेदकों का पंजीकरण अनिवार्य
मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं होगा, वे भी उस दिन पंजीकरण कराते हुए हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को अप्रेंटिसशिप मेले का लाभ दिलाया जाना है। इस दिशा में सभी का सहयोग लेते हुए तैयारियां की जा रही है।
-अमित मद्धेशिया, नोडल प्राचार्य आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed