फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Application started in Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana, interested youth can avail the benefits

Maharajganj News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन शुरू, लाभ उठाएं इच्छुक युवा

Sun, 05 Nov 2023 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Application started in Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana, interested youth can avail the benefits
- 18 प्रकार के कार्यों से जुड़कर युवा ले सकते हैं लाभ, विस्त़ृत जानकारी के लिए उद्यम विभाग से करें संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। योजना में आनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है, ऐसे में युवा 18 प्रकार के कार्यों से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने न सिर्फ छह दिन का प्रशिक्षण देकर पारंगत किया जाएगा, बल्कि ई-बाउचर के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों के टूलकिट उपलब्ध कराने की भी पहल होगी।

केंद्र सरकार की ओर से इस बार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया गया था। युवाओं को उम्मीद थी कि वे पंजीकरण कराते हुए उसका लाभ लेंगे मगर पहले चरण में सिर्फ नौ जिलों में ही पंजीकरण का कार्य शुरू हुआ, जिससे युवाओं को निराशा भी हुई। अब जिले के युवाओं को भी पंजीकरण का लाभ प्राप्त हो सकेगा। ऐसे में कारपेंटर, नाव के अस्त्र बनाने, लोहार, ताला बनाने वाले, हथौड़े बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिेकार, मोची, राजमिस्त्री, डलिया बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया बनाने वाले, नाई, माली, धोबी, दर्जी व मछली का जाल बनाने समेत 18 प्रकार के कार्यों से जुड़े लोग अपना पंजीकरण करा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विस्तृत जानकारी के लिए युवा उद्योग विभाग से संपर्क करना सुनिश्चित करें।
-----------------------
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में आवेदन प्रारंभ हो गया है। इच्छुक युवा अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर उसका लाभ उठाएं।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed