फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Applicant wandering for copy of family register

Maharajganj News: परिवार रजिस्टर की नकल के लिए भटक रहा आवेदक

Tue, 05 Nov 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Applicant wandering for copy of family register
महराजगंज। वर्ष 2013 में परिवार रिजस्टर में नाम दर्ज था। उसी की नकल के लिए परतवाल ब्लॉक में चार बार शिकायत की, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी ने भी समस्या को दूर करना मुनासिब नहीं समझा। ब्लॉक का चक्कर लगाते लगाते आजिज आ चुका हूं। ये बातें सदर तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे परतावल क्षेत्र के सोनियां गांव के श्रीनरायण ने कही। वह शिकायती पत्र लेकर अंदर प्रवेश किए तो जिम्मेदारों की उदासीनता ने बेहद आहत दिख रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के सामने प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने जिम्मेदारों की कथनी-करनी को बयां करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि परिवार रजिस्टर के नकल की जरूरत है, बार-बार अनुरोध करने पर ही कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। श्रीनरायण ने बताया कि वर्ष 2013 में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज था। नकल के लिए परेशान हूं। पता नहीं किन कारणों ने नकल नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारी को मामले का त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसी तरह से दाई ने एएनएम की शिकायत की। गौनरिया गांव की रामगति देवी एएनएम सेंटर चिऊटहा में दाई हैं। आरोप है कि नाबालिग का प्रसव कराने के नाम पर एएनएम ने दस हजार रुपये लिया था। बच्चे को दूसरे को बेचने की तैयारी में थी। रामगति देवी ने बताया कि एएनएम अपनी गलतियों में मुझे भागीदार बना चाह रही है। मना करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इससे परेशान हूं। मामले में जिलाधिकारी ने सीएमओ का जांच कर कार्रवाई करने की निर्देश दिया। इसी तरह से अन्य मामलों को लेकर फरियादी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरदीडाली गांव इंद्रावती देवी ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि 19 साल से पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रसोइया पद पर कार्यरत हूं। आरोप है कि बिना कारण बताए हटा दिया गया है। दूसरे रसोइया का चयन भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed