फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aparajita

विपरीत हालात में डरने की जरूरत नहीं, हिम्मत से काम लें छात्राएं

Sat, 27 Jul 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
aparajita
आरपीआईसी कॉलेज में आयोजित आत्मरक्षा शिविर को संबोधित करते सीओ रणविजय सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
विपरीत हालात में डरने की जरूरत नहीं, हिम्मत से काम लें छात्राएं
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत आरपीआईसी इंटर कॉलेज बीजापार में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत शुक्रवार को आयोजित ‘आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर’ में आरपीआईसी इंटर कॉलेज बीजापार की छात्राओं को कराटे एक्सपर्ट और उनकी टीम ने आत्मरक्षा के तरीके बताए। छात्राओं को इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि विपरीत स्थिति में डरें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें।
ताइक्वांडो एक्सपर्ट अभिषेक विश्वकर्मा, उनकी टीम के सदस्य राहुल राय, उत्सव शर्मा, प्रिया सहानी, शुद्धी मिश्रा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। मुख्य अतिथि सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने बताया कि यदि कोई छेड़छाड़ करता है तो छात्राएं अपने पास मौजूद चाबी, दुपट्टा, पेन, क्लिप, कापी और किताब को हथियार बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई ओछी हरकत करता है तो बताए गए तरीकों का प्रयोग कर सबक सिखाया जा सकता है। डरने की कोई जरूरत नहीं, बल्कि यदि छात्राएं हिम्मत से काम लें तो सामने वाला कोई हरकत करने से पहले सौ बार सोचेगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोठीभार रामदवन मौर्य ने कहा कि नियमित व्यायाम करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि शरीर में स्फूर्ति भी रहती है।
कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. पंकज तिवारी ने कहा कि यदि अकेले ऑटो में बैठकर कहीं जाना है तो सबसे पहले नंबर प्लेट की फोटो ले लें अथवा नंबर याद कर लें। साथ ही परिवारवालों को ऑटो का नंबर भेज दें, ताकि कोई घटना होने पर परिजनों को पूरी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमलाल सिंहानिया इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी। पूनम प्रभा सोनी, सुमन सिंह, संस्कृति जायसवाल, अभिलाषा पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य इंजीनियर नीरज तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन संदीप मल्ल ने किया।
इस मौके पर धीरज तिवारी, राहुल कुमार, उत्सव, अनिल, मनीष पांडेय, अरविंद शर्मा, प्रज्ञा मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, अंकित, वीके पांडेय आदि मौजूद रहे।
--------------------
फोटो:-
बहुत कुछ सीख लिया
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम नारी गरिमा को बढ़ाने वाली है। आत्मरक्षा के प्रशिक्षण शिविर में बहुत कुछ सीखा है। इससे पहले अपनी सुरक्षा का बोध नहीं था। इस मुहिम से नारी की गरिमा बढ़ेगी।
कनक सोनी, छात्रा, कक्षा 10
-----------------
फोटो:-
रास्ते में डर नहीं लगेगा
अभी तक राह चलते डर सा लगा रहता था, लेकिन आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने के बाद अब डर समाप्त हो गया है। स्वयं को कमजोर महसूस नहीं करूंगी। बल्कि यदि कोई छेड़छाड़ की हिम्मत करता है तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
प्रिया ओझा, छात्रा, कक्षा 10
-------------------
फोटो:-
काम आएंगे आत्मरक्षा के तरीके
अभी तक मैं झेंप कर चलती थी, लेकिन अब सिर उठाकर चलूंगी। मन में जो डर लगा रहता था, अब वह समाप्त हो गया है। आत्मरक्षा के तरीके सीख लिए हैं। यह मेरे जीवन में काम आएंगे। अमर उजाला की यह मुहिम निश्चित ही सराहनीय है।

अनाया फातिमा, छात्रा, कक्षा 9
-----------------
फोटो:-
प्रशिक्षण से बढ़ा आत्मविश्वास
अब मैं डरूंगी नहीं, बल्कि उल्टी-सीधी हरकत करने वालों का डटकर विरोध करूंगी। प्रशिक्षण से काफी हिम्मत आई है। पहल काफी अच्छी रही। प्रशिक्षण से आत्मविश्वास बढ़ा है।
खुशी सिंह, छात्रा, कक्षा 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed