{"_id":"600719d78ebc3e33d272c12b","slug":"aparajita-health-meeting-maharajganj-news-gkp381568844","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर स्वस्थ रहने से बढ़ता है हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर स्वस्थ रहने से बढ़ता है हौसला
विज्ञापन
ध्रुव नरायन महिला महाविद्यालय हरिहरपुर सिंदुरिया में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी कार्यक?
- फोटो : MAHARAJGANJ
शरीर स्वस्थ रहने से बढ़ता है हौसला
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
हरिहरपुर के ध्रुवनारायण महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत मंगलवार को हरिहरपुर में ध्रुवनारायण महिला महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। पोषण, खून की कमी को दूर करने, स्वस्थ रहने, सफाई समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी सवालों का जवाब दिया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि जब स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तब शरीर स्वस्थ रहेगा, जब शरीर स्वस्थ होगा तब हम सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खून में हीमोग्लोबिन व अन्य जांचें कराते रहनी चाहिए, ताकि कोई कमी होने पर समय पर उपचार किया जा सके। हर माह हीमोग्लोबिन आदि की जांच करानी चाहिए। उन्हें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाना बनाने से पहले और बाद में हाथों को उचित ढंग से धोना आवश्यक है। प्रबंधक डॉ. आशीष मिश्र कहा कि बेटियों को अपनी ताकत जाननी होगी। वे किसी से कम नहीं हैं। उनमें दृढ़ इच्छा शक्ति और साहस की आवश्यकता है। अगर साहस नहीं है तो किसी भी कार्य में सफलता मिलने वाली नहीं है। इस पहल से बेटियां जागरूक होंगी। उनका हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान से शहर और गांव के लोगों में काफी जागरूकता आई है। घर-घर शौचालय का निर्माण होने से जहां प्रदूषण की समस्या से निजात मिल रही है, वहीं, संक्रामक बीमारियां नियंत्रित हुईं हैं। प्राचार्य डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी ने अभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने अपराजिता मुहिम की सराहना की। कार्यक्रम में 56 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अपर्णा त्रिपाठी ने किया। इस दौरान संतोष कुमार गुप्ता, अनिल चौबे, अखिलेश वर्मा, मुकेश, राज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो
स्वास्थ्य संबंधी सवालों के मिले जवाब
छात्रा अनुराधा यादव ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में सवाल पूछने को मिला। चिकित्सकों से मिली जानकारी से काफी फायदा होगा। संध्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए मिला सुझाव बेहद उपयोगी है। शशिकला ने कहा कि जानकारी के अभाव तमाम समस्याएं हो जाती हैं। गोष्ठी में बेहतर जानकारी मिली है। इससे स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। श्वेता गिरी ने बताया कि खून की कमी से होने वाले रोग के बारे में जानकारी मिली। अब भविष्य में स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहूंगी।