फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Any kind of negligence in development works will not be tolerated.

Maharajganj News: विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Wed, 18 Feb 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Any kind of negligence in development works will not be tolerated.
सिंदुरिया। सीडीओ महेन्द्र कुमार सिंह ने मिठौरा ब्लॉक कार्यालय का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक ब्लॉक परिसर में पहुंचते ही कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान सीडीओ ने चेताया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सीडीओ ने आवास, शौचालय, स्वयं सहायता समूह आदि कार्यों की समीक्षा करके निर्देश दिया कि एसआईआर में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने पाए। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को तत्काल पूरा करने, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। सीडीओ ने ब्लॉक के सभी सचिवों, टीए, एडीओ की उपस्थिति में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, एपीओ अंकित श्रीवास्तव, एडियो पंचायत कौशल किशोर सिंह, एडीओ आईएसबी बिस्मिल्लाह, एडीओ कोऑपरेटिव आशीष कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र राज यादव समेत कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed