फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anup Jalota on the first day and Kailash Kher on the third day will be the attractions of the festival.

Maharajganj News: पहले दिन अनूप जलोटा तो तीसरे दिन कैलाश खेर होंगे महोत्सव के आकर्षण

Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Anup Jalota on the first day and Kailash Kher on the third day will be the attractions of the festival.
फाेटो- जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
महराजगंज। एक से तीन अक्तूबर को जिले में होने वाले महराजगंज महोत्सव में प्रत्येक दिन चार सत्रों में कार्यक्रम होंगे। पहले दिन भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रस्तुति होगी तो दूसरे दिन भोजपुरी संध्या से शाम सजेगी। वहीं अंतिम दिन कैलाश खेर की प्रस्तुति महोत्सव की मुख्य आकर्षण होगी।

ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने महराजगंज महोत्सव के संबंध में मंगलवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुए जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक में यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन चार सत्रों में कार्यक्रम होंगे। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन भली-भांति करें। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ ही पहले व दूसरे सत्र में अंतर विद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा तृतीय व चतुर्थ सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन भी चार सत्र में कार्यक्रम होंगे। चतुर्थ सत्र में भोजपुरी संध्या का कार्यक्रम होगा। तीसरे व अंतिम दिन भी चार सत्र में होने वाले कार्यक्रम में अंतिम सत्र में कैलाश खेर का कार्यक्रम होगा। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मदन मोहन वर्मा, उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed