फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anshika and Deepraj won in General Knowledge

Maharajganj News: सामान्य ज्ञान में अंशिका एवं दीपराज ने मारी बाजी

Sun, 31 Dec 2023 08:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 31 Dec 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
Anshika and Deepraj won in General Knowledge
बागापार। अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के 190 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग में अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार की छात्रा अंशिका पासवान प्रथम, अतिक्षा पासवान द्वितीय तथा विशप एकेडमी के छात्र अतुल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्यन प्रजापति, अनूप वर्मा, कुमारी सिया, अश्वनी यादव, निरमा चौहान, रवि शर्मा, सोहन राव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चौक बाजार के छात्र दीपराज जायसवाल प्रथम, सेंट्रल पब्लिक स्कूल केवलापुर खुर्द के छात्र विवेक सिंह द्वितीय एवं अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार के छात्र आयुष वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमित वर्मा, अनुप्रिया चौहान, धीरज यादव, हिमांशु अभिषेक वर्मा, सृष्टि प्रजापति एवं अनुराग गौतम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक गुप्ता, प्रबंधक, धर्मेंद्र यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप पटेल, आयोजक जितेंद्र पटेल, विश्वकर्मा प्रसाद, राजू विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed