फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ankit Yadav won silver medal in the 43rd Junior State Taekwondo Championship

Maharajganj News: अंकित यादव ने 43वीं जूनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

Sun, 19 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ankit Yadav won silver medal in the 43rd Junior State Taekwondo Championship
महराजगंज। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से 16-17 अक्तूबर को 43वीं जूनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महराजगंज के तीन खिलाड़ियों अमन चौधरी, आदित्य चौधरी और अंकित यादव ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में अंकित यादव ने रजत पदक जीता। जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ियों ने कड़ा मुकाबला पेश किया। अंकित यादव के रजत पदक ने न केवल उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाया, बल्कि यह जिले के लिए गर्व का क्षण है। टीम के कोच आकाश चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में नेशनल रेफरी उत्सव शर्मा ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और निखर गया। प्रशिक्षक रिजवान अहमद, राहुल राय, साहेब सिंह सेठी, रियाज अली, संजय सैनी, दिनेश गुप्ता, महेश राजभर, फराज अहमद, दयानंद त्रिपाठी, रिद्धि, सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed