{"_id":"62c336c12ff05075002899f9","slug":"ankit-and-sanjeet-selected-for-trainin-maharajganj-news-gkp442625131","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा पेज के लिए प्रस्तावित-----------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा पेज के लिए प्रस्तावित-----------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रावास में प्रशिक्षण के लिए अंकित व संजीत का चयन
महराजगंज। स्टेडियम के दो खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से छात्रावास में प्रवेश पाने में सफलता प्राप्त की है। फुटबाल खेल से जुड़े इन खिलाड़ियों ने स्थानीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जहां राज्य स्तरीय चयन में प्रतिभाग किया, वहीं राज्य स्तरीय चयन में भी अपने खेल संबंधी गतिविधियों से चयनकर्ताओं को प्रभावित कर छात्रावास में जगह बनाई। दो खिलाड़ियों के छात्रावास में चयनित होने से स्टेडियम के जिम्मेदार व खिलाड़ी काफी प्रसन्न हैं।
धनेवा स्थित स्टेडियम में प्रशिक्षकों की तैनाती से जहां खिलाड़ियों के खेल के स्तर को बेेहतर बनाने की पहल जारी है, वहीं खिलाड़ी भी अब अपने परिणाम को देने में जुटे हैं। फुटबाल के खिलाड़ी के रूप में स्टेडियम के खिलाड़ी संजीत जायसवाल व अंकित यादव ने बाराबंकी में हुए राज्य स्तरीय चयन में अपने खेल से न सिर्फ चयनकर्ताओं को प्रभावित किया बल्कि छात्रावास में चयनित होने में भी सफलता पाई है। संजीत का चयन क्षेत्रीय क्रीड़ांगन बरेली व अंकित का चयन क्षेत्रीय क्रीड़ांगन वाराणसी के छात्रावास में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब वहां पर प्रशिक्षण लेते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने का कार्य करेंगे। उनके बेहतर प्रदर्शन पर फुटबाल प्रशिक्षक शिवशरण पाठक, हॉकी प्रशिक्षक आसिफ इकबाल, महराजगंज जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, कुलदीप त्रिपाठी, रिजवान फैजी, अजय यादव, अजीत आदि ने प्रसन्नता जताई है।
--------------
स्टेडियम के दो खिलाड़ियों का छात्रावास में चयन होना अत्यंत गौरवपूर्ण है। भविष्य में बेहतर प्रदर्शन से वे स्वयं, खेल व परिवार का नाम रोशन कर सकेंगे।
- धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी