फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   anjali answered more questions in quiz

क्विज में सर्वाधिक सवालों के जवाब देकर अंजलि अव्वल

Fri, 19 Nov 2021 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
anjali answered more questions in quiz
क्विज में सर्वाधिक सवालों के जवाब देकर अंजलि अव्वल
विज्ञापन

नौतनवां। नगर स्थित नौतनवा इंटर कॉलेज विद्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर क्विज का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सर्वाधिक सवालों के जवाब देकर अंजलि अव्वल रहीं।

बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) महेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं से मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न प्रश्न किए। उसका विद्यार्थियों ने उत्तर दिया। सबसे अधिक सवालों का जवाब देकर अंजलि ने प्रथम, मानवेंद्र पांडेय ने द्वितीय एवं सावित्री मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। एसडीएम (न्यायिक) महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है, इसके बारे में हम सभी को हर जानकारी से रूबरू रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार ही आम जनमानस को सबसे मजबूत बनाता है। आप सभी को मत की ताकत समझने और लोगों को समझाने की जरूरत है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर जगदीश यादव एवं प्रवक्ता राम अशीष यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक देश की दशा और दिशा तय करने में जनता के मत का सबसे बड़ा योगदान होता है। शिक्षित, सामाजिक एवं विकास को गति देने वाले नेता का चुनाव करने के लिए हम मतदाताओं को जागरूक होने की सबसे जरूरत है जागरूकता ही देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। इस दौरान लेखपाल कृष्ण गोपाल, मनीष कुमार, आशुतोष सिंह, सुनील, मुखलाल गुप्ता, अनवारुल्लाह खान, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed