{"_id":"65d4b1d917439b3f5a0358c2","slug":"animal-entered-the-field-six-injured-in-fight-between-two-parties-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116226-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेत में घुसा पशु, दो पक्षों में मारपीट में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेत में घुसा पशु, दो पक्षों में मारपीट में छह घायल
Tue, 20 Feb 2024 07:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
घुघली। गेहूं के खेत में बछिया चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के भिसवा उर्फ कोटिया निवासी शिवनाथ यादव की बछिया उसी निवासी सूरज गौड़ के खेत में चरने लगी। उसी समय सूरज गौड़ की पत्नी आ गई और उसको खेत से बाहर कर गाली देने लगी, जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिससे सूरज, इंद्रावती, राधिका व सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से शिवनाथ यादव व उनके पुत्र रविंद्र यादव को भी चोटें आई। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली लाई। जहां पर इलाज के बाद डाॅक्टरों ने सूरज, इंद्रावती, राधिका व सुनील दूसरे पक्ष के शिवनाथ यादव को इलाज के बाद स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविंद्र यादव को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के अनुसार, दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद