फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry women staged a protest demanding a road.

Maharajganj News: रास्ते की मांग को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Angry women staged a protest demanding a road.
बस्ती तक कोई पक्का या कच्चा संपर्क मार्ग नहीं होने से लोगों को रही परेशानी
विज्ञापन

भिटौली। परतावल के ग्राम पंचायत तरकुलवा तिवारी के केवटान टोला के ग्रामीणों ने बस्ती तक जाने के लिए रास्ता न होने से नाराज होकर सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मुख्य मार्ग से उनकी बस्ती तक कोई पक्का या कच्चा संपर्क मार्ग नहीं हैं। इस वजह से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, विकासखंड परतावल के तरकुलवा तिवारी के इस टोले में करीब 20 से 25 घरों की करीब 200 की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। उन्हें घुटनों तक पानी में होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। कई बार प्रशासन से रास्ता बनवाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। स्थानीय निवासी निर्मल यादव ने भिटौली थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनके खेत में जबरन रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं बस्ती की निवासी राधिका देवी ने आरोप लगाया कि करीब पांच वर्ष पहले निर्मल यादव ने उनके ससुर रामनरेश से कुछ जमीन खरीदी थी और उसके बाद से उनके ससुर लापता हो गए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनके चक में अभी भी पर्याप्त जमीन बची हुई है जहां से ग्रामीणों के सहयोग से रास्ता बनाया जा रहा था लेकिन पुलिस ने निर्मल यादव की शिकायत पर रास्ता निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खेत की पैमाइश करा दी जाए तो रास्ते के लिए पर्याप्त जमीन निकल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का यह भी आरोप है कि रास्ता निर्माण के लिए मात्र एक डिसमिल जमीन के लिए करीब दस लाख रुपये की मांग की जा रही है जो उनके लिए संभव नहीं है। प्रदर्शन में राधिका देवी, आरती देवी, पूनम, इंद्रावती, रजली, तेतरा देवी, सुनीता, ममता, कृपा देवी, चनिया, कुंती देवी, जोनिया देवी, वंदना देवी, गीता, संगीता, विमल, निर्मला, उर्वशी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द पैमाइश कराकर बस्ती के लिए रास्ता बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed