{"_id":"6a739c4a659d3833e2009845","slug":"angry-villagers-protested-against-the-closure-of-the-cut-in-the-middle-of-the-highway-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182724-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे के बीच कट को बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे के बीच कट को बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाए गए कट को बंद करने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को बनकटी गांव के सामने प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। इस दौरान राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब दस बजे पूर्व जिला पंचायत सदस्य तौलन यादव की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीण हाईवे पर बनाए गए कट को बंद करने का विरोध करने लगे। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि बनकटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, सिंचाई विभाग का कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। इसके अलावा बाजार और आसपास के गांवों के लोगों का प्रतिदिन यहां आवागमन होता है।
अस्पताल में इमरजेंसी मरीजों को ले जाने के लिए कट का होना जरूरी है। ऐसे में कट बंद होने से लोगों को अस्पताल पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व एनएचआई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण प्रदर्शन स्थल से हटे। इस दौरान संजय राव, राहुल चौबे, करन यादव, लक्ष्मण, दुर्गेश, परशुराम, रामकेश शर्मा, कमलेश सहित आदि मौजूद रहे।