फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Angry over husband's second marriage, woman files complaint at police station

Maharajganj News: पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने थाने में दी तहरीर

Sun, 03 May 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Angry over husband's second marriage, woman files complaint at police station
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र की हदीसुननिशा ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उसके रहते दूसरी शादी कर ली है, जिससे उसका वैवाहिक जीवन संकट में पड़ गया है।
विज्ञापन

हदीसुननिशा के अनुसार, जब उसने अपने पति की दूसरी शादी का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। पीड़िता का आरोप है कि अब उसके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। पीड़िता के साथ उसकी एक बेटी भी है। पीड़िता ने कोल्हुई थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाकर पुलिस से उचित कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी बेटी को सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed