फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anger among villagers for not getting proper compensation, demonstrated

उचित मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन

Mon, 12 Sep 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anger among villagers for not getting proper compensation, demonstrated
लक्ष्मीपुर में गोरखपुर -सोनौली राजमार्ग पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAHARAJGANJ
उचित मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के पैसिया ललाइन गांव का मामला
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में किसानों की अधिगृहीत भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। रविवार को लक्ष्मीपुर के पैसिया ललाइन में प्रभावित भू स्वामियों, व्यवसायियों, व्यापारियों ने गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि भूमि व मकान का पुन: आकलन कराकर उसे खतौनी में दर्ज कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। सड़क के लिए ली गई जमीन में भूमि व मकान बना हुआ है। अधिकतर लोग छोटे व मझौले व्यापारी हैं। इसमे जो मुआवजा मिल रहा है, वह काफी कम है। पुश्तैनी व बैनामा में क्रय की गई भूमि जो सड़क में जा रही है, उसका विभाग द्वारा जो मूल्य दिया जा रहा है, वह सामान्य कृषि भूमि का है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्षों पूर्व अपनी रोजी-रोटी के लिए छह लाख प्रति डिस्मिल के हिसाब से क्रय किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के विभाग द्वारा मुआवजा में दी जाने वाली रकम काफी कम है। जमीन कौड़ी के भाव चली गई तो परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान बलिराज यादव, राकेश त्रिपाठी, कुंज बिहारी निषाद, राजन शुक्ला, जमीरुद्दीन, सुनील श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, बबलू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed