फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwari protested for Mandeya

मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Dec 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Anganwari  protested for Mandeya
मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि की मांग के लिए सोमवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान परिसर से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया तथा धरना देते हुए मांगों को पूरा किए जाने की मांग की।

विरोध-प्रदर्शन के पांचवें दिन जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने दायित्वों व कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया जा रहा है मगर अभी तक उनके मानदेय वृद्धि को लेकर जिम्मेदारों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिम्मेदारों की ओर से ध्यान न दिए जाने से उनकी समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। यदि अविलंब इस दिशा में निर्णय नहीं लिया गया तो कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा के घेराव की योजना बनाई जाएगी। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि लंगे समय से सरकार द्वारा झूठी घोषणा कर कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। यदि शासन ने अपने वायदों पर अमल नहीं किया तो विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। विरोध-प्रदर्शन के दौरान परवेज आलम, इस्तखार खां, खदेरु, राजमती, ज्ञानमती, मीरा, नाजमा, सरोज जायसवाल, रिंकी, सिंगारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed