फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi workers were made aware

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक

Thu, 27 Feb 2025 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Feb 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers were made aware
फरेंदा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण भी पढ़ाई भी योजनांतर्गत ब्लाॅक सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रारंभिक वाल्यावस्था में देखभाल, शिक्षा ईसीसी नई नीति, एकीकृत बाल विकास सेवाएं, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन व पल्स पोलियो प्रतिरक्षण सहित कई जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने कहा कि बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सीडीपीओ राधाकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि पोषण भी पढ़ाई भी प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा का एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण व शिक्षा देना है, जिससे नींव मजबूत हो सके।
विज्ञापन

तकनीकी सहायक और ब्लाॅक कोआर्डिनेटर कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर किया जा रहा है। मुख्य सेविका धर्मावती सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल व पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान नम्रता श्रीवास्तव, सीता, आरती व विनीता चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed