फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi center in dilapidated building, children in danger

Maharajganj News: जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र, खतरे में नौनिहाल

Tue, 25 Nov 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center in dilapidated building, children in danger
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बडहरा शिवनाथ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। भवन के जर्जर स्थिति को देखते हुए दुर्घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

भवन की स्थिति इतनी खराब है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को भवन के बाहर बैठाने को मजबूर हैं। इसके बावजूद नौनिहालों की देखभाल और शिक्षा इसी भवन में संचालित की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय ग्राम प्रधान श्रीनिवास ने बताया कि यह भवन लगभग दस वर्ष पूर्व बनाया गया था, लेकिन आज इसकी हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है।
ग्राम प्रधान ने बताया कि कई बार इसकी मरम्मत या नए भवन की मांग अधिकारियों से की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। प्रधान के अनुसार इतने जर्जर भवन में बच्चों को बैठाना, बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा है। मजबूरन बच्चों को खुले में बैठाकर पढ़ाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में कुल दो आंगनबाड़ी केंद्र हैं। एक केंद्र पर 82 और दूसरे पर 30 बच्चे नामांकित हैं। नौनिहालों के अभिभावकों ने चिंता जताते हुए कहा कि वे बच्चों को आंगनबाड़ी भेजते समय हमेशा भय में रहते हैं कि कहीं कोई हादसा न हो जाए। मामले पर सीडीपीओ लक्ष्मीपुर रामजनम यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांचकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed