फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi activists warn of strike from five

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी पांच से हड़ताल की चेतावनी

Sat, 02 Feb 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi activists warn of strike from five
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी पांच से हड़ताल की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक सभागार में बैठक कर पांच फरवरी से हड़ताल पर जाने की रणनीति भी तय की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन


संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि जनवरी माह में आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सात सूत्री मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की समस्याओं के अविलंब समाधान की मांग की।जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने बताया कि संगठन की ओर से पांच फरवरी को हड़ताल का निर्णय लिया गया है। उस दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं लंबित मांगें पूरी कराने के लिए बस स्टेशन से पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय जाएंगी। जहां अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर राजमती, मीरा, रिंकी, कमला, पूनम, रीता, सरोजनी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के दूसरे गुट के जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार पटेल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेतन में वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में चार व पांच फरवरी को जिला मुख्यालय और सात से 11 फरवरी तक लखनऊ में क्रमिक अनशन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed