फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganbari Bhawan incompleat

अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों की कैसे होगी पढ़ाई

Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Anganbari Bhawan incompleat
अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहालों की कैसे होगी पढ़ाई
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायत अहिरौली के सेखुवानवां टोले के उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरौली (कंपोजिट विद्यालय )के परिसर में बन रहा आंगनबाड़ी केंद्र भवन अधूरा है। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाता है।

क्षेत्र के गांव अहिरौली टोला सेखुअनवा में वित्तीय वर्ष 2012 में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण शुरू कराया गया। जब आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो लोगों को खुशी हुई कि आंगनबाड़ी केंद्र लिए भवन मिल जाएगा, लेकिन भवन का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। छत लग गई लेकिन खिड़की, दरवाजा, फर्श, प्लास्टर, रंगाई-पुताई का कार्य अधूरा है। आज तक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन विभागीय भवन में नहीं हो सका। ग्रामीण चंद्र जीत गुप्ता, श्याम बिहारी यादव, अबरार अली, रमेश चन्द्र, सुभाष यादव, प्रदीप कुमार, राकेश यादव, विद्रावती देवी ने जिलाधिकारी का शिकायती पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की। सीडीपीओ मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अधूरे भवन का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed