फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   an woman body found in her room

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 13 Apr 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
an woman body found in her room
मृतका के भाई नियाजुल हक का आरोप, दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करते थे ससुराल पक्ष के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिटौली। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलुआ में बुधवार सुबह नौ बजे यासमीन खातून (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव उसके कमरे से मिला है। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका यासमीन खातून के भाई परसा खुर्द निवासी नियाजुल हक ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि मौके पर जब मैं पहुंचा तो मेरी बहन फर्श पर मृत पड़ी थी और ससुराल के लोग जिस पंखे में फंदा लगाने की बात कर रहे थे। उसके नीचे बेड पर मच्छरदानी लगी हुई थी और उतारी भी नहीं गई थी।
विज्ञापन

मृतका यासमीन खातून की मां नाजमा खातून का कहना है कि बुधवार सुबह जब हम लोग सहरी खा रहे थे। तब मैंने अपनी बेटी से बात की तो सब कुछ ठीक था। कोई परेशानी की बात नहीं बताई। मृत यासमीन खातून के पति अब्दुल वहाब सऊदी में हैं। ससुर हैदर अली, सास आशिया खातून व देवर अब्दुल वफा घर पर ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक यासमीन खातून के ससुर हैदर अली को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। देवर अब्दुल वफा व सास आशिया खातून घर से फरार हैं। यासमीन खातून की छह माह की बेटी पड़ोसी साबरी के घर है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। तहरीर मिलने पर जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed