फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An uncontrollable bus trampling the bike rider fell into pit in maharajganj

Maharajganj: बाइक सवार को रौंदती हुई बेकाबू बस गड्ढे में गिरी, दो की मौत, कई घायल

Wed, 07 Sep 2022 10:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

बाइक सवार सुनील सहानी (30) निवासी ग्राम पंचायत लक्ष्मीनगर जारा, कोतवाली सोनौली की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत 4 को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। परिचालक सुनील चौधरी (46) निवासी वार्ड नं 21 राजेन्द्र नगर नौतनवां को जिला अस्पताल से गोरखपुर भेजा गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
An uncontrollable bus trampling the bike rider fell into pit in maharajganj
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के बहोरपुर के पास गोरखपुर से सोनौली जा रही बस सड़क के किनारे गड्ढे में च - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बहोरपुर के पास मंगलवार को करीब 2 बजे भोर में गोरखपुर से सोनौली जा रही बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंदती हुई सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। बस में सवार यात्रियों में 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


बाइक सवार सुनील सहानी (30) निवासी ग्राम पंचायत लक्ष्मीनगर जारा, कोतवाली सोनौली की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत 4 को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। परिचालक सुनील चौधरी (46) निवासी वार्ड नं 21 राजेन्द्र नगर नौतनवां को जिला अस्पताल से गोरखपुर भेजा गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को लक्ष्मीपुर सीएचसी लक्ष्मीपुर भेज कर इलाज शुरू कराया। घटनास्थल पर बस व चहारदीवारी में चिपके बाइक चालक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर सीएचसी पर चारों घायलों में जमीर (22) निवासी मुडिला नेपाल, शमीम (35) निवासी नेपाल, बस चालक लाल साहब (50) निवासी बनरहवा सोनौली, विकलांग महिला नीता (50) निवासी महमूदापुर थाना कोल्हुई की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में भोला (30) निवासी मुडिला नेपाल, सुमन नियूपानी (21) निवासी भैरहवा नेपाल, रसीद (25) निवासी मुडिला नेपाल, लल्लन (30) निवासी बरवरिया थाना रानीपुर जिला रामपुर, जयप्रकाश यादव (40) निवासी दुल्हपुर, गाजीपुर, शैलेन्द्र (30) निवासी करुआवल थाना कोल्हुई का इलाज लक्ष्मीपुर सीएचसी में किया गया।

लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि बाइक सवार और परिचालक की मौत हो चुकी है। चालक समेत चार की हालत नाजुक है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed