{"_id":"69406db4dd3b77d8ab0ec75f","slug":"an-fir-was-lodged-against-four-people-for-assaulting-a-rice-mill-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-166777-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राइस मिल में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राइस मिल में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिंदुरिया। घुघली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या नौ निवासी अशोक कुमार सुल्तानिया ने राइस मिल में घुसकर अपने लड़के के साथ कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
अशोक सुल्तानिया ने बताया कि कंचनपुर चौराहे पर उसकी राइस मिल है। मिल के उत्तर तरफ शिव कसौधन की किराने की दुकान है। पुरानी रंजिश को लेकर 12 दिसंबर को दोपहर में शिव, उनकी पत्नी व दोनों लड़के अनुज कसौधन व अरुण कसौधन ने मिल में घुसकर मेरे लड़के यश सुल्तानिया को मां-बहन की गालियां दीं। विरोध करने पर चारों ने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार चारों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
सास व देवर के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसामीर निवासी पूजा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को सास और देवर के खिलाफ मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता पूजा देवी ने तहरीर में कहा है कि उसके पति बाहर रहकर रोजगार करते हैं। बीते 13 दिसंबर की रात नौ बजे सास मुन्नी देवी व देवर रामप्रताप ने अकारण ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने घर की बिजली का तार काटकर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पांच बाइकों का चालान, एक सीज
खनुआ। सोनौली कोतवाली पुलिस ने सोमवार को हरदीडाली के डंडा नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पांच बाइकों का चालान करके एक वाहन को सीज कर दिया। खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि हरदीडाली डंडा नदी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान चालकों के हेलमेट नहीं लगाने पर 5 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। वहीं वैध कागजात नहीं दिखा पाने पर एक बाइक को सीज कर दिया गया है।