फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An FIR has been lodged against four people in the case, with the victim also alleging abuse and threats.

Maharajganj News: जिला पंचायत सदस्य ने भाई-भतीजे के साथ मिलकर तोड़ा स्लैब

Thu, 08 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against four people in the case, with the victim also alleging abuse and threats.
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में घर के सामने बाइक चढ़ाने-उतारने के लिए बनवाए गए स्लैब को दबंग जिला पंचायत सदस्य ने भाई-भतीजे के साथ मिलकर तोड़ दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य शमशाद, उनके भाई जिब्राइल समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परसा खुर्द निवासिनी विंद्रावती देवी ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने घर के सामने अपनी जमीन पर बाइक चढ़ाने-उतारने के लिए स्लैब बनवाया था। आरोप है कि चार अक्तूबर की रात करीब 7:30 बजे पड़ोस में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य शमशाद, उनके भाई जिब्राइल, भतीजे अब्दुल और खालिद वहां पहुंचे और जबरन स्लैब तोड़ दिया। विंद्रावती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही उन्हें और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी काफी मनबढ़ व दबंग किस्म के हैं। आए दिन उसके दरवाजे पर वाहन खड़ा कर देते हैं। विरोध करने पर विवाद करते हैं। पीड़िता ने बताया कि वह बेहद गरीब है। स्लैब टूटने से मेरा बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ भिटौली सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed