फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amrit Bharat Yatra facility will be available from Anandnagar Railway Station.

Maharajganj News: आनंदनगर रेलवे स्टेशन से मिलेगी अमृत भारत से यात्रा की सुविधा

Fri, 01 May 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Yatra facility will be available from Anandnagar Railway Station.
आनंदनगर रूट से बरेली दिल्ली पहुंचाएगी ट्रेन
विज्ञापन

जंक्शन के कारण नेपाल के यात्री भी पाएंगे लाभ
महराजगंज। जनपद के रेल यात्रियों को आनंदनगर रेलवे स्टेशन से अब अमृत भारत ट्रेन से यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस की मंजूरी दी है। साप्ताहिक रूप से चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव आनंदनगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे जिले के साथ- साथ नेपाल के यात्रियों को भी गोंडा-लखनऊ-बरेली के रास्ते दिल्ली तक यात्रा की सुविधा मिलेगी। स्थानीय विधायक वीरेंद्र चौधरी की तरफ से रेलवे बोर्ड को इसके लिए पत्र भेजा गया था।
रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी स्वीकृति पत्र के मुताबिक ट्रेन संख्या 14045 और 14046 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन मंगलवार को संचालित होगी। दिल्ली से यह ट्रेन मंगलवार को रवाना होगी जबकि गोरखपुर से मंगलवार रात में चलकर बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 14046 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से रात 12:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14045 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस मंगलवार रात 9:40 बजे गोरखपुर से रवाना होकर बुधवार सुबह 5:25 बजे सीतापुर, 11:42 बजे गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

11 स्टेशनों पर ठहराव स्टेशन
अमृत भारत का ठहराव गोरखपुर से दिल्ली के बीच सिर्फ 11 रेलवे स्टेशनों पर है। गोरखपुर के बाद यह सीधे महराजगंज जिले के आनंदनगर जंक्शन पर ही रुकेगी। यहां के बाद सिद्धार्थनगर, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के बाद दिल्ली ही रुकेगी। अमृत भारत के अलावा नकहा से गोंडा तक मेमू संचालन की अनुमति रेलवे बोर्ड से मिली है। इससे लोकल कनेक्टिविटी में इजाफा होगा क्योंकि मेमू नकहा से गोंडा के बीच सभी स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आनंदनगर जंक्शन पहले से ही स्टेशन का प्रमुख स्टेशन रहा है। अमृत भारत स्टेशन में शामिल होने के बाद यहां से अमृत भारत ट्रेन की मांग रेलवे बोर्ड से पत्र भेजकर की गई थी। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
-वीरेंद्र चौधरी, विधायक फरेंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed