फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amrit Bharat train available for travel from Siswa to Amritsar

Maharajganj News: सिसवा से अमृतसर यात्रा के लिए मिली अमृत भारत ट्रेन

Thu, 18 Sep 2025 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Sep 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat train available for travel from Siswa to Amritsar
सिसवा बाजार। सहरसा बिहार से अमृतसर पंजाब जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन चेहरता-सहरसा-चेहरता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा, जिसका सिसवा बाजार में भी ठहराव होगा। अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इस अमृत भारत ट्रेन का साप्ताहिक परिचालन सुनिश्चित है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 20 सितंबर से प्रत्येक शनिवार को गाड़ी सं.14628 अमृत भारत एक्स. 22 बजकर 20 मिनट पर चेहरता स्टेशन से प्रस्थान कर अमृतसर, जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर होते हुए दूसरे दिन रात्रि 23 बजकर 40 मिनट पर सिसवा बाजार पहुंचेगी और यहां से चलकर तीसरे दिन सुबह 10 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14627 वापसी यात्रा में 22 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को दोपहर एक बजे सहरसा से चलकर सीतामढ़ी, रक्सौल और नरकटियागंज होते हुए दूसरे दिन रात में दो बजकर 17 मिनट पर सिसवा बाजार में ठहराव के बाद यहां से प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर में तीन बजकर 20 मिनट पर चेहरता पहुंचेगी। इस गाड़ी में एलएसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के आठ तथा पैंट्रीकार के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed