{"_id":"68b7538b904a47c1a90180a8","slug":"amount-reached-the-accounts-of-30269-daughters-through-mukhyamantri-kanya-sumangala-yojana-maharajganj-news-c-7-1-gkp1058-1058656-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 30,269 बेटियों के खाते में पहुंची धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 30,269 बेटियों के खाते में पहुंची धनराशि
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत जिले की 30,269 बेटियों के खातों में सहायता की धनराशि पहुंच चुकी है। इस योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक कई चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद मिल रही है।
जिला प्रोबेशन विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म पर 5,000 रुपये, एक वर्ष का टीकाकरण पूरा होने पर 2,000 रुपये, कक्षा एक में प्रवेश पर 3,000 रुपये, कक्षा छह में प्रवेश पर 3,000 रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश पर 5,000 रुपये और स्नातक या दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने पर 7,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इस तरह, छह चरणों में कुल 25,000 रुपये की धनराशि बेटियों को दी जाती है। यह राशि बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जानकारी के अनुसार, जून तक जिले में कुल 37,286 लोगों ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 36,641 आवेदनों का सत्यापन पूरा होने के बाद जिलाधिकारी की स्वीकृति के साथ शासन को भेजा गया। अब तक 30,269 बेटियों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। लेकिन 631 आवेदन अभी भी सत्यापन की प्रक्रिया में लंबित हैं। शहरी क्षेत्रों में तहसील स्तर पर 85 आवेदन सत्यापन के अभाव में लंबित हैं, जिनमें महराजगंज में 49, नौतनवा में 19, निचलौल में 10 और फरेंदा में 7 आवेदन शामिल हैं।ब्लॉक स्तर पर सत्यापन में देरी के कारण 546 आवेदन लंबित हैं। बृजमनगंज में 7, धानी में 26, घुघुली में 176, लक्ष्मीपुर में 69, सदर में 11, मिठौरा में 62, नौतनवा में 27, निचलौल में 19, पनियरा में 67, परतावल में 67, फरेंदा में 7 और सिसवा में आठ आवेदन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पोर्टल पर सत्यापन के लिए लंबित हैं।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि इन लंबित आवेदनों को जल्द ही सत्यापित कर जिलाधिकारी की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजकर बेटियों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी।