फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amit Kumar, Maharajganj is playing role of Bam Bahadur in Panchayat web series, people are also liking it

Maharajganj News:कौन हैं 'बम बहादुर', जानिए- क्यों विधायक इनसे हैं इतने खफा- जानें 'फुलेरा' की कहानी

Sun, 25 Aug 2024 12:30 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 25 Aug 2024 12:30 PM IST
सार

महराजगंज के तराई क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के युवा हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पनियरा क्षेत्र के अमित कुमार मौर्य ने वेब सीरीज पंचायत 3 में बम बहादुर का अभिनय कर सबको अपनी प्रतिभा दिखाए तो हर तरफ उनके अभिनय की प्रशंसा हो रही है। कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। युवाओं के लिए वे अब प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।

विज्ञापन
Amit Kumar, Maharajganj is playing role of Bam Bahadur in Panchayat web series, people are also liking it
पंचायत वेब सिरीज में बम बहादुर का किरदान निभाने वाले अमित( बीच में सफेद शर्ट पहने) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महराजगंज के तराई क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के युवा हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पनियरा क्षेत्र के अमित कुमार मौर्य ने वेब सीरीज पंचायत 3 में बम बहादुर का अभिनय कर सबको अपनी प्रतिभा दिखाई तो हर तरफ उनके अभिनय की प्रशंसा हो रही है। कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। युवाओं के लिए वे अब प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।

विज्ञापन


पंचायत पार्ट 3 में बम बहादुर का रोल काफी अहम है। कई एपिसोड की कहानी उन्हीं के आगे-पीछे घूमती है। उनकी छवि को बेबाक और हिम्मती दिखाया है। इस पार्ट में बम बहादुर अपने एक कबूतर के लिए विधायक तक से भिड़ जाता है। विधायक से भिड़ने से लेकर अंत तक की कहानी और बीच में फुलेरा ग्राम पंचायत के सचिव, सांसद और अन्य जिम्मेदारों का आना, फिल्म को और खास बना देता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमित कुमार मौर्य महुअवा शुक्ल थाना पनियरा के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में थियेटर की दुनिया में इन्होंने कदम रखा। सबसे पहले त्रिभुवन मिश्र सीए टॉपर में एक छोटा सा अभिनय मिला था। द ब्रोकन न्यूज में भी रोल मिला। अभी तक 10 से 12 विज्ञापन करने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फिल्मों में काम करने का मौका मिल चुका है। बॉलीवुड और एक भोजपुरी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला है। बम बहादुर मतलब अमित की पढ़ाई वीर बहादुर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय पनियरा से ग्रेजुएशन में हुई है। भारतेंदु नाट्य एकेडमी में पढ़ाई किया है।

अमित ने बताया कि स्कूल में इवेंट होता था तो शिक्षक हमेशा प्रोत्साहित करते थे। स्कूल से ही अभिनय करने की कला विकसित हुई तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब मंच मिलता था, तो अच्छा अभिनय करता था। स्टेंड अप कॉमेडी शो में भी रोल निभाने के लिए मिला।


बताया, पंचायत वेब सीरीज में बम बहादुर का अभिनय करने के लिए मिला है। अमित ने बताया कि काम करने का जज्बा हो तो सफलता जरूर मिलती है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए सतत परिश्रम करते रहना चाहिए। जिस क्षेत्र में काम करना हो, उसके बारे में बेहतर जानकारी होनी चाहिए।

महराजगंज के तराई क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के युवा हर क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पनियरा क्षेत्र के अमित कुमार मौर्य ने वेब सीरीज पंचायत 3 में बम बहादुर का अभिनय कर सबको अपनी प्रतिभा दिखाए तो हर तरफ उनके अभिनय की प्रशंसा हो रही है। कला के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। युवाओं के लिए वे अब प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed