फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Amidst the sound of Corona, the danger increased due to slow vaccination

Maharajganj News: स्टॉक में वैक्सीन की कमी, लड़ेंगे कोरोना से 16-02-57

Fri, 30 Dec 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Amidst the sound of Corona, the danger increased due to slow vaccination
कोरोना की आहट के बीच सुस्त टीकाकरण से बढ़ा खतरा
विज्ञापन

वैक्सीन की बची है महज 300 वायल, कोविशील्ड एक माह पहले हो चुकी खत्म
एक सप्ताह में टीका उपलब्ध होने का दावा कर रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना की आहट के बीच जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण की गति सुस्त बनी हुई है। इसका मुख्य कारण वैक्सीन की कमी है। जिले में महज 300 वायल वैक्सीन बची है। कोविशील्ड वैक्सीन एक माह से नहीं है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
जिले में अब तक 20.24 लाख लोगों में से 5.11 लाख को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर को 12,321 प्रथम, 12123 द्वितीय एवं 10,672 बूस्टर डोज लग चुकी है। फ्रंटलाइन वर्कर को 12695 प्रथम डोज लगाई गई है। 18 से 44 वर्ष तक के 13,30,820 लोगों को प्रथम डोज, 11,79,989 को द्वितीय डोज, 2,86,971 को बूस्टर डोज लग चुकी है। 45 से 59 वर्ष के 3,63,096 को प्रथम डोज, 3,55,263 को द्वितीय एवं 1,18,940 को बूस्टर डोज लग चुकी है। 60 वर्ष के 2,29,127 को प्रथम डोज, 2,25,098 को द्वितीय डोज एवं 74,516 को बूस्टर लग चुकी है। यूएनडीपी के जिला कोल्ड चेन प्रबंधक नागेंद्र पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह में भंडार में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। वैक्सीन आते ही तेजी से टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------
कोविड मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाए
महराजगंज। विश्व के कई देशों में बढ़ रहे कोविड के नए वैरियंट से जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कोविड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। चिकित्सालय में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों को एक बार फिर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल बार्डर (सोनौली) पर कोविड की जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने निर्देश में कहा है कि सभी आशा कार्यकर्ता के पास कम से कम पांच-पांच कोविड मेडिसिन किट होनी चाहिए। आशा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोविड मरीजों की पहचान कर उन्हें दवा की किट उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
50 एंटीजन कोविड सैंपलिंग कराएं
एडवाइजरी में ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण पर जोर दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का सतत पालन कराने के साथ ही प्रतिदिन 100 आरटीपीसीआर तथा 150 एंटीजन जांच के लिए सैंपलिंग कराने को कहा गया है। सभी अस्पतालों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित कर अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा उनके परिजनों की कोविड जांच कराने के भी निर्देश हैं।

--------------
कोट---
जिले में कोविड मरीजों के लिए कुल 180 बेड आरक्षित हैं। इसमें से 30 आईसीयू बेड हैं। जिला अस्पताल में 15 बेड तथा 15 अन्य अस्पतालों में तीन-तीन ईटीसी बेड बनाए गए हैं। टीका अगले सप्ताह तक उपलब्ध हो जाएगा।
डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed