फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ambulance driver protest continue

आंदोलन पर डटे कर्मी, एंबुलेंस की चाबी किया हैंडओवर

Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
ambulance driver protest continue
पीजी कालेज ग्राउंड में एम्बुलेंस कर्मियों से वार्ता करते सदर एसडीएम साई तेजा सीलम।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
आंदोलन पर डटे कर्मी, एंबुलेंस की चाबी किया हैंडओवर
विज्ञापन

- एंबुलेंसकर्मियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस सतर्क
- मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बीते चार दिनों से एंबुलेंसकर्मी 11 सूत्री मांग को लेकर आंदोलन पर डटे हैं। बृहस्पतिवार को एंबुलेंस चालकों ने गाड़ी की चाबी प्रशासन को हैंडओवर कर दी। सभी कर्मियों ने कहा कि अब गाड़ी में कोई गड़बड़ी होगी तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान में धरने पर बैठे एंबुलेंसकर्मियों ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। दबाव बनाकर गाड़ी की चाबी को ले लिया गया है। इस बीच पुलिस टीम सतर्क रही। वहीं एंबुलेंसकर्मी मांगे पूरी नहीं होने से आक्रोशित होकर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि कोरोना के समय में एंबुलेंस कर्मचारियों ने त्वरित सेवा दी। इसके बाद भी कर्मियों के हितों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेका प्रथा बंद किया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार कर्मचारी हित के प्रति गंभीर नहीं हैं। इस मौके पर राजन पांडेय, बृजेश, बिमलेश, अनिल शर्मा, दीपक जायसवाल, दीलिप, अमर दीप, विनय कुमार, सुनील, राजेश यादव, त्रिभुवन, विवेक, बृजेश, अशोक, विनोद, जनार्दन, विरेंद्र, सचिदानंद, बैजनाथ आदि मौजूद रहे। एसडीएम सदर साई तेजा सीलम ने कहा कि मरीजो के हित को ध्यान में रखते हुए चाबी हैंडओवर लिया गया है। सभी एंबुलेंस को चलवाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिससे मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed