{"_id":"6934921c9d144afa4c07be89","slug":"ambulance-collides-with-parked-truck-driver-and-emt-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-166077-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस चालक और ईएमटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस चालक और ईएमटी घायल
विज्ञापन
महराजगंज। नगर में फरेंदा रोड पर शनिवार भोर में चार बजे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एंबुलेंस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व ईएमटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में सिद्धार्थनगर निवासी एंबुलेंस चालक उमेश और कुशीनगर जनपद निवासी ईएमटी नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। एंबुलेंस जिला अस्पताल में किसी मरीज को लाने के लिए जा रही थी। दूसरी ओर ट्रांसपोर्ट का ट्रक गोरखपुर से माल लेकर पहुंचा था और चालक किसी आवश्यक कार्य के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा किए हुए था। इसी दौरान हादसा हो गया। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद