{"_id":"69e29ea9c9c67d3b5f0938cb","slug":"ambedkars-statue-placed-in-morvan-without-permission-was-removed-by-the-police-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175525-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना अनुमति मोरवन में रखी आंबेडकर की मूर्ति पुलिस ने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना अनुमति मोरवन में रखी आंबेडकर की मूर्ति पुलिस ने हटवाया
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर की मूर्ति हटाए जाने से नाराज होकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को कराया शांत
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन में बिना अनुमति खाद गड्ढे की जमीन पर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को पुलिस ने हटवाया। इस दौरान सिंदुरिया थाने की पुलिस ससम्मान मूर्ति को उठाकर थाने पर ले गई। घटना की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार निचलौल ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। मामले में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को भी थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा मोरवन स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल में अनुसूचित बस्ती के कुछ लोगों ने खाद गड्ढे की जमीन पर बृहस्पतिवार की रात में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। शुक्रवार की सुबह विद्यालय की तरफ गए ग्रामीणों ने उसे देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते आंबेडकर की मूर्ति के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। तहसीलदार निचलौल अमित कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के खाद गड्ढे की जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसे हटवा दिया गया है।
वहीं एसओ सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है कि मामले में एक महिला और एक पुरुष को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। इस संदर्भ में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर नौ पर प्राथमिकी
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन के उत्तर टोला में खलिहान के जमीन पर बृहस्पतिवार की रात में आंबेडकर की मूर्ति रख जमीन कब्जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर पर नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, जब शुक्रवार को खलिहान की जमीन पर आंबेडकर की मूर्ति रख खलिहान की जमीन पर देखा तो ग्रामीणों ने विरोध जताया और थाने पर सूचना दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और इसकी सूचना एसडीएम निचलौल को दी। मौके पर तहसीलदार अमित सिंह भी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मूर्ति को उठवाकर थाने पर भिजवाया। कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। पुलिस ने रामा, संतोष, बृजेश, रामप्रसाद, मोती चंद, मुकेश, सिशावती, पूनम व कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।