{"_id":"6431bfd97f14c1ba410b9cd4","slug":"aman-body-found-on-rail-track-maharajganj-news-c-7-1-117741-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Sun, 09 Apr 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
घुघली। गोरखपुर-नरकटियागंज मार्ग पर घुघली पटखौली रेलवे ढाले के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की शनिवार दोपहर में मौत हो गई। एक व्यक्ति अपनी कार पटखौली ढाले के पास सड़क के किनारे खड़ी कर रेलवे लाइन पर आ गया। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जखीरा पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मोबाइल व गाड़ी के कागज के आधार पर मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र उपाध्याय (45) निवासी पटेहरवा बुजुर्ग थाना नेबुवा नौरंगिया जनपद कुशीनगर के रूप में की गई। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद