फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Alphabet Gyan Management inside the prison, now prisoners will study

Maharajganj News: कारागार के भीतर अक्षर ज्ञान प्रबंध, अब कैदी करेंगे पढ़ाई

Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Alphabet Gyan Management inside the prison, now prisoners will study
शिवनादर फाउंडेशन के तत्वावधान की पहल
विज्ञापन

जेल अधीक्षक के प्रयास से शुक्रवार कार्यशाला
महराजगंज। जेल में अपराधियों के सुधार के लिए सहूलियत व संसाधन बढ़ाकर नवाचार किया जा रहा है। शुक्रवार को कारागार महानिदेशक के निर्देश व अधीक्षक के प्रयास से शिवनाडर फाउंडेशन ने एक दिवसीय कार्यशाला लगाकर न सिर्फ पढ़ाई का महत्व व तरीका सिखाया बल्कि सभी 30 कैदियों को लर्निंग किट देकर अक्षर ज्ञान का दीप प्रज्ज्वलित किया।
शासन की तरफ से कारागार में यह व्यवस्था विशेष तौर पर प्रभावी है कि कारागार से कैदी सजा पूरी करके निकलें तो वह अपराध की दुनिया से नाता तोड़कर नई शुरुआत कर सकें। इसी उद्देश्य के तहत जिला कारागार में जहां 2025 में लाइब्रेरी व जिम जैसी सुविधा कैदियों के लिए शुरू हुई।
विज्ञापन

वहीं नए वर्ष में जेल अधीक्षक के प्रयासों से शिवनाडर संस्था की तरफ से एक दिवसीय अज्ञर ज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया गया। संस्था के लोगों ने कैदियों को पढ़ाई की शुरुआत कैसे करनी इसके बारे में व्यापक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को आयोजित समापन कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश प्रभारी मनोज शुक्ला शामिल हुए। संबोधित करते हुए कहा कि शिवनाडर संस्था का नाम आज शिक्षा का पर्याय बन चुकी है। हम अशिक्षितों को शिक्षा से जोड़कर उनके शिक्षा का इंतजाम सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सफलता पूर्वक कर रहे।
जेल के भीतर अशिक्षित कैदियों को शिक्षा से जोड़कर हम उजाला करेंगे। इसी सोंच के साथ महराजगंज में कारागार भीतर यह कार्यशाला लगाई गई। इस सफल कार्यक्रम में जेल अधीक्षक ने बहुत सहयोग दिया।
अधीक्षक बृज किशोर गौतम ने कहा कि जेल प्रशान के लिए यहां निरुद्ध कैदी कैदी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। हमारा प्रयास कि हम कैदियों में सुधार समावेशित करें जिससे उन्हें अपराध की दुनिया से बाहर लाने में सफलता मिल सके। समापन कार्यक्रम में सभी 30 कैदियों को लर्निंग किट देकर उत्साहित किया गया।

अधीक्षक ने सभी को शपथ दिलाई कि वह शिक्षा से जुड़कर अपराध से दूरी बनाएंगे। जेल चिकित्सक डाॅ. श्याम व डाॅ. ज्योति सिंह उपस्थित रहीं। कारागार उप कारापाल रामउ ग्रह सहित बंदी रक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed